Bihar and Mithila News

Total Pageviews

Diksha Web Solutions on LinkedIn

Site Value

Search This Blog

Sunday, November 21, 2010

आग लगने से आठ घर जलकर राख

खानपुर। थाना क्षेत्र के इलमासनगर गांव में शनिवार को आग लगने से चार घर जलकर राख हो गये। ग्रामीणों ने पम्प सेट चलाकर काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इसमें हजारों की क्षति का अनुमान है। बताया गया कि इस घटना में विन्देश्वर राम, राज कुमार राम, जागेश्वर राम और सुनील राम के घर जलकर राख हो गये। आग विन्देश्वर राम के घर से उठी जो देखते ही देखते अपने पड़ोस के तीन घरों को लील गयी। श्री राम के परिवार के लोग उस समय घर बंद कर मजदूरी करने गये थे। इसलिए घटना के कारण का पता नहीं चल सका था। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही अंचल अधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने प्रति परिवार को एक क्विंटल अनाज और 2250 रुपये नकद दिये। मौके पर स्थानीय मुखिया राजगीर महतो, पंचायत समिति सदस्य राम नारायण सिंह, सुधीर कुमार कर्ण, नील कमल सिंह, नवल किशोर राय आदि मौजूद थे। विद्यापतिनगर संसू के अनुसार थाना क्षेत्र के गढ़सिसई पंचवटी चौक से सटे दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार को अगलगी की घटना में चार घर जलकर राख हो गये। इसमें हजारों रुपये की क्षति पहुंची है। जानकारी के अनुसार गढ़सिसई निवासी राम विलास दास, लडडू लाल दास, अशोक दास और दिलीप दास के घर जलकर राख हो गये। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इसकी जानकारी मिलते ही बीडीओ अरुण सिंह, पवन कुमार, श्याम नंदन कंठ आदि ने घटना स्थल पर घटना का मुआयना किया।

Komentar :

ada 0 comments ke “आग लगने से आठ घर जलकर राख”

Post a Comment

Jagran News

Jagran News
Jagran News

Popular Posts

Arsip Blog

Latest News

Followers

 

Popular Posts

Facebook Badge

This Blog is proudly powered by Website Traffic Online | Template by Web Solution India