Bihar and Mithila News

Total Pageviews

Diksha Web Solutions on LinkedIn

Site Value

Search This Blog

Sunday, November 21, 2010

गणतंत्र दिवस परेड में दरभंगा के 9 कैडेट

दरभंगा । नई दिल्ली में आगामी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए 8 बिहार बटालियन दरभंगा के नौ कैडेटों का चुनाव किया गया है। यह संख्या एनसीसी के मुजफ्फरपुर ग्रुप में शामिल सात बटालियनों में सर्वाधिक है। सूबेदार मेजर प्रवीण राय ने संपर्क करने पर यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर ग्रुप के अंतर्गत आने वाले 2 व 32 बिहार बटालियन मुजफ्फरपुर, 7 बिहार बटालियन छपरा, 8 बिहार बटालियन दरभंगा, 12 बिहार बटालियन समस्तीपुर, 25 बिहार बटालियन मोतिहारी व 34 बिहार बटालियन मधुबनी में सबसे ज्यादा नौ कैडेट दरभंगा से गणतंत्र दिवस के लिए चयनित हुए हैं। इनमें बालिका कैडेटों की संख्या बालकों से अधिक है। मिल्लत कालेज के उज्ज्वल कुमार व संजीत कुमार, सीएम साइंस कालेज की सोनी कुमारी, नागेंद्र झा महिला कालेज की रूपा सिंह व सोनी कुमारी, एमकेपीवी हाई स्कूल के कुंदन शर्मा, राज उच्च विद्यालय के शुभम कुमार तथा रामनंदन मिश्र बालिका उच्च विद्यालय की सोनी कुमारी व सुप्रिया कुमारी शामिल हैं। इसको लेकर जहां चुने गये कैडेटों में खुशी है, वहीं 8 बिहार बटालियन के अन्य कैडेट भी प्रसन्न हैं। 8 बिहार बटालियन के पदाधिकारीगण भी उत्साहित हैं और आगामी वार्षिक अभ्यास शिविर में कैडेटों की अच्छी संख्या में भागीदारी की संभावना जतायी जा रही है।
इनसेट में
सेना में भर्ती प्रक्रिया से कैडेट होंगे अवगत
दरभंगा, निज संवाददाता : वायु सेना केंद्र दरभंगा में आगामी 28 नवंबर से एनसीसी कैडेटों का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर होने जा रहा है। इसमें दरभंगा जिला के अलावा छपरा, गोपालगंज एवं सिवान जिले के कैडेट भी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी 8 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एस. एन. सहाय ने दी है। उन्होंने बताया कि इसमें 500 कैडेटों की भागीदारी होगी। प्रशिक्षण मे 150 बालिकाएं भी भागीदार होंगी। शिविर में कैडेटों को राष्ट्रीय एकता, धर्मनिरपेक्षता, प्रकृति संरक्षण, प्राथमिक उपचार, नेतृत्व कौशल के साथ सैन्य प्रशिक्षण व हथियारों के संचालन की जानकारी दी जायेगी। वहीं सेना भर्ती कार्यालय मुजफ्फरपुर के अधिकारी सैन्य बलों में जवान व पदाधिकारी के पद पर भर्ती के नियम व प्रक्रिया की बाबत कैडेटों को बतायेंगे। श्री सहाय ने बताया कि शिविर में वाद-विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, गायन सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी और कैडेट एक हजार वृक्ष लगाकर हरित क्रांति का सांकेतिक उद्घोष करेंगे। शिविर का समापन 7 दिसंबर को होगा

Komentar :

ada 0 comments ke “गणतंत्र दिवस परेड में दरभंगा के 9 कैडेट”

Post a Comment

Jagran News

Jagran News
Jagran News

Popular Posts

Arsip Blog

Latest News

Followers

 

Popular Posts

Facebook Badge

This Blog is proudly powered by Website Traffic Online | Template by Web Solution India