Friday, May 09, 2025

Bihar and Mithila News

Total Pageviews

20,734
Diksha Web Solutions on LinkedIn

Site Value

Search This Blog

Thursday, November 18, 2010

संकीर्तन महायज्ञ की तैयारी शुरू

बेनीपुर। बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र के मझौड़ा गांव में आगामी 21 नवंबर से आयोजित होने वाले नवकुंज संकीर्तन महायज्ञ की तैयारी जोरों से चल रही है। इस महायज्ञ को लेकर मझौड़ा चौक स्थित यज्ञ स्थल पर नौ यज्ञ मंडप बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। महायज्ञ के आयोजक रामकंत दास उर्फ त्यागी बाबा को बनाया गया है। जबकि संयोजक विश्व मोहन ठाकुर को। संयोजक श्री ठाकुर ने बताया कि आठ मंडप पर वैदिक पंडितों द्वारा जय सीताराम, सीताराम, सीताराम जय सीताराम का नाम जपा जायेगा। जबकि नवा मंडप पर कुछ देरों के लिए हवन तथा बाद में अखंड राम नाम संकीर्तन होगा। उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ में अयोध्या के संत पवन कुमार शास्त्री द्वारा मानस कथा कही जायेगी। साथ ही भागलपुर के दीपक कुमार मिश्र अखंड कीर्तन में जुटे रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ में राज्य के विभिन्न जिलों के संत भी भाग लेंगे। श्री ठाकुर ने बताया कि यज्ञ स्थल के बगल में बाबा धनेश्वर नाथ स्थान में महायज्ञ के दौरान रामचरित्र मानस का नवाह परायण भी चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ की सफलता के लिए महायज्ञ आयोजन समिति का गठन किया गया है। जिसके सचिव राम नारायण ठाकुर, राम पदारथ ठाकुर, कोषाध्यक्ष राम प्रमोद ठाकुर, सदस्य भूषण ठाकुर, राम किशोर ठाकुर सहित एक दर्जन ग्रामीणों को सदस्य बनाया गया है। महायज्ञ स्थल पर झूला, मौत का कुंआ सर्कस सहित रंग-बिरंगे दुकानें भी लगायी जायेगी। इस महायज्ञ को लेकर मझौड़ा गांववासी में काफी उत्साह देखी जा रही है। आयोजन समिति के सदस्य रमेश ठाकुर, विजय ठाकुर, अशोक ठाकुर दिन रात महायज्ञ स्थल पर मौजूद होकर तैयारी में जुटे देखे गये

Komentar :

ada 0 comments ke “संकीर्तन महायज्ञ की तैयारी शुरू”

Post a Comment

Jagran News

Jagran News
Jagran News

Popular Posts

Arsip Blog

Latest News

Followers

 

Popular Posts

Facebook Badge

This Blog is proudly powered by Website Traffic Online | Template by Web Solution India