दरभंगा। ऐसे नवविवाहित वरों का पर्व कोजागरा शुक्रवार को होगा जिनके विवाहित जीवन में पहली बार यह आ रहा है। इसके लिए वरों की ससुराल से मखाना व अन्य पकवानों का भार आना आरंभ हो गया है। चुमावन का डाला व नये वस्त्र भी ससुराल से आ रहे हैं। आश्रि्वन पूर्णिमा को मनाये जाने वाले पर्व कोजागरा पर ससुराल से आये नये वस्त्र धारण कर वर आंगन में पिठार से दिये अरिपन पर बैठेंगे। पत्नी की जगह साले साहब बैठेंगे हंसी-ठिठोलियों के बीच वर का ससुराल से आये धान व दूब से चुमावन होगा। लक्ष्मी को घर में लाया जायेगा और फिर शुरू होगा पान-मखान व बताशे का वितरण। दरवाजे पर आने वाले हर व्यक्ति को पान-मखान दिया जायेगा। इस पर्व को लेकर नव विवाहित वरों के यहां व्यापक तैयारी की गयी है। घर-दरवाजे को साफ-सुथरा किया गया है। वहीं लोगों को निमंत्रित कर भोजन कराने की व्यवस्था भी की गयी है। वहीं लोगों ने चांदनी रात में घूम-घूम कर पान-मखान पाने की तैयारी कर ली है। खासकर बच्चों ने आज से ही रुमाल व छोटी थैली आदि व्यवस्थित कर ली है
Search This Blog
Thursday, October 21, 2010
Subscribe to:
Post Comments (RSS)

Komentar :
Post a Comment