Bihar and Mithila News

Total Pageviews

Diksha Web Solutions on LinkedIn

Site Value

Search This Blog

Thursday, June 23, 2011

कोशी के जलस्तर में वृद्घि, कमला, भुतही स्थिर

मधुबनी, वि.सं. : पश्चिमी कोशी तटबंध प्रमंडल अंतर्गत विभिन्न तटबंधों पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण कार्यालय निर्मली से प्राप्त जानकारी के अनुसार विस्तारित सिकरहटटा, मझारी निम्न बांध में 7.800 कि.मी. स्टर्ड नं.5 पर नाइलन क्रेटिंग, 8 हजार 210 रुपए की राशि से इसी तटबंध के 7.600 कि.मी, स्टर्ड संख्या 4 पर नाइलन क्रेटिंग कार्य, 5,728 रुपए की राशि से इसी तटबंध के 0 कि.मी. से 20 कि.मी. तक बांध पर हुए रैन कट की मरम्मत की जा रही है। वहीं निर्मली सुरक्षा बांध के 0 कि.मी.से 3.25 कि.मी.तक बांध व स्लूइस गेट सं.2 व 3 की निगरानी कराई जा रही है। दूसरी ओर जल अधिग्रहण क्षेत्र से 2-2 घटे पर कई हजार क्यूसेक आज तीसरे दिन भी छोड़े जाने पर कोशी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि जारी है। वराह क्षेत्र से बुधवार को प्रात: 8.10 व 12 बजे क्रमश: 36, 37 हजार क्यूसेक तथा बीरपुर बराज से प्रात: 6,8, 10 व 12 बजे क्रमश: 45,55, 46,170, 44,660, 44,680 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इधर भुतही बलान खतरे के निशान से एक मीटर व कमला बलान भी खतरे के निशान से 1.20 मीटर नीचे बह रही है।

Komentar :

ada 0 comments ke “कोशी के जलस्तर में वृद्घि, कमला, भुतही स्थिर”

Post a Comment

Jagran News

Jagran News
Jagran News

Popular Posts

Latest News

Followers

 

Popular Posts

Facebook Badge

This Blog is proudly powered by Website Traffic Online | Template by Web Solution India