निज प्रतिनिधि, चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय)
चेरिया बरियारपुर विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय मैदान में उतरे सुदर्शन सिंह ने अपना चक्र चलाना शुरू कर दिया है। यही कारण कै कि उनके जन संपर्क अभियान का काफिला दिनानुदिन बड़ा होता जा रहा है। गुरुवार को उन्होंने मेघौल, मलमल्ला, बिजुलिया, खराज, सौत, बखड्डा आदि गांवों में जन संपर्क अभियान चलाकर लोगों से आर्शीवाद मांगा। उन्होंने कहा कि इलाके की दुर्दशा को दूर करने के लिये आपने हमें मैदान में उतारा है तो हम भी इसके विकास के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति करने के लिये नहीं बल्कि समाज सेवा करने मैदान में उतरा हूं। आपने हमें पावर दिया तो इसका उपयोग सामाजिक सद्भाव व क्षेत्र के विकास के लिये करेंगे।
उनके जत्थे में राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मो. बादशाह, डा. लुकमोहन, पंसस मोहन महतो, सरपंच शंकु पासवान, सरपंच राम किशोर सिंह, मुखिया शारदानंद सिंह, कांग्रेस नेत्री अनिता पोद्दार, पूर्व मुखिया कुमार अनिल, राम चन्द्र यादव, पूर्व मुखिया साहेब पासवान एवं राम उदित राय प्रमुख रूप से शामिल थे
Komentar :
Post a Comment