निज प्रतिनिधि, साहेबपुर कमाल (बेगूसराय)
आसन्न 145 साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र में 12 राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दल के साथ निर्दलीय उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला क्षेत्र के 1 लाख 93 हजार 603 मतदाताओं द्वारा किया जाना है। इस क्रम में 195 बूथों की अधिकारिक समीक्षा उपरांत 28 बूथों को सामान्य माना गया है। चुनावी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक एक लाख 78 हजार 266 मतदाताओं को मतदान हेतु इपिक वितरित किये जा चुके हैं। शेष 15337, इपिक विहीन मतदाताओं के लिये 14 विकल्प चुनाव आयोग द्वारा प्रसारित कर दिये गये हैं। इसकी निगरानी एवं मतदाताओं की सुविधा हेतु क्षेत्र में 183 बीएलओ एवं 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट कार्यरत हैं। बताया जाता है कि संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में 39 बूथों पर दूरदर्शन प्रसारण व बेबकास्टिंग हेतु कैमरे लगाये जायेंगे। सभी बूथों पर विकलांगों एवं बूढ़ों के पहुंचने हेतु रैम्प का प्रबंध कर दिया गया है। जहां इसकी सुविधा प्राप्त नहीं हुई वहां दु्रत गति से कार्य चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1103,923 हैं जिनमें 97523 इपिक युक्त है। इसी तरह कुल महिला मतदाताओं की संख्या 89674 है। जिनमें 81743 इपिक युक्त है
Komentar :
Post a Comment