मधुबनी। गुरुवार को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव 2010 में पहली बार महिला मतदाताओं का उत्साह चरम पर दिखा। लगभग सभी मतदान केन्द्रों पर पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की अधिकता देखी गई। भ्रमण के दौरान जगह-जगह झुंड में महिलाएं हाथ में पहचान पत्र के साथ वोटर पूर्जी लेकर मतदान केन्द्रों की ओर जाते दिखीं। नए परिधानों में सजधज कर मतदान केन्द्र पर पहुंची महिला मतदाताएं वोट के प्रति जागरूक दिखीं। कई महिला मतदाताओं ने कहा कि वोट गिराने के बाद ही आज वे घर का कामकाज करेंगी। अधिकांश मतदान केन्द्रों पर महिला मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई थी। वहीं पुरुषों की कतार उनसे आधी से भी कम थी। बिस्फी विधानसभा के सिमरी मध्य विद्यालय मतदान केन्द्र पर टायर गाड़ी पर महिला मतदाताओं ने पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं मुस्लिम बाहुल्य मतदान केन्द्रों पर सर्वाधिक महिलाओं द्वारा मतदान किया गया। कई स्थानों पर सैकड़ों की तादाद में कतार लगी थी।
जयनगर नि. प्र. के अनुसार, लोकतंत्र के महापर्व में आज मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कई मतदान केन्द्रों पर अहले सुबह से ही मतदाता कतारबद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते नजर आए। खासकर महिलाओं एवं पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे युवाओं में मतदान करने को लेकर खासा उत्साह दिखा। युवा वर्ग जिनका पहचान पत्र नहीं बन सका था वे पूर्व से ही वैकल्पिक व्यवस्था कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई जगहों पर महिलाएं भी सुबह में ही मतदान करने मतदान केन्द्र पर पहुंची एवं मतदान के पश्चात ही घर का चूल्हा जलाया। पूरे विधानसभा क्षेत्र में दिन भर मतदाता मतदान केन्द्र पर पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग किए।
जयनगर के अनुसार, लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। गुरुवार को मतदान आरंभ होने से पूर्व ही महिला मतदाताओं की लंबी कतार वोट गिराने के लिए नजर आई। मतदान केन्द्र सं. 155, 156, 154, 153, 152, 168, 170, 172, 174, 175, 176 सहित अन्य मतदान केन्द्र पर सुबह से ही महिलाओं ने काफी उत्साह के साथ मतदान किया। इन मतदान केन्द्रों पर अंतिम समय तक महिलाओं की लंबी चौड़ी लाइन नजर आई। वहीं मतदान केन्द्र सं. 155 पर तो मतदान संपन्न होने की अवधि के बाद भी महिलाएं लाइन में खड़ी नजर आयी और देर शाम तक मतदान कार्य चलता रहा। महिलाओं के मतदान के प्रति बढ़ती अभिरूचि से पुरुष मतदाता दंग नजर आए
Komentar :
Post a Comment